
ब्रजेश धुरेंटे
Brajesh Dhurainte
संयुक्त सचिव, म.प्र. वूशु संघ · जिला सचिव, अशोकनगर · विश्वामित्र अवार्ड 2014 (म.प्र. शासन)
Joint Secretary, Wushu Association of M.P. · District Secretary, Ashoknagar · Vishwamitra Award 2014 (Govt. of M.P.)
स्थापित · अशोकनगर, मध्य प्रदेश Established · Ashoknagar, Madhya Pradesh
वूशु खेल संघ अशोकनगर। 2006 से अब तक हमारे खिलाड़ी 1600 से अधिक राज्य पदक और 190 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं, और 22 खिलाड़ी शासकीय सेवा में चयनित हुए हैं।
Wushu Sport Association of Ashoknagar. Since 2006 our athletes have won over 1,600 state medals and more than 190 national medals, and 22 of them have been selected into government service.
हमारी सबसे बड़ी उपलब्धिWhat we are proudest of
पदक अपनी जगह हैं, पर असली फ़र्क़ यहाँ दिखता है। अशोकनगर के इन खिलाड़ियों को खेल कोटे और अपनी मेहनत के दम पर स्थायी नौकरी और करियर मिला।
Medals matter, but this is where the real difference shows. These Ashoknagar athletes went on to permanent jobs and professional careers, through the sports quota and their own hard work.
अंतरराष्ट्रीय स्तरInternational level
जिले के खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व जापान, चीन, हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया में किया है।
Athletes from the district have represented India in Japan, China, Hong Kong and South Korea.
मध्यप्रदेश शासनGovernment of Madhya Pradesh
वूशु खेल में अशोकनगर जिले को मध्यप्रदेश शासन से मिले सम्मान।
Honours conferred on Ashoknagar district in wushu by the Government of Madhya Pradesh.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग · जिला प्रशासनDept. of Sports & Youth Welfare · District administration
खेलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोकनगर के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को मिले सम्मान।
Recognition given to Ashoknagar's coaches and athletes for outstanding work in sport.
जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित खिलाड़ी
Athletes felicitated by the district administration
नेतृत्वLeadership

इनकी कुशल और दूरगामी मेहनत से अशोकनगर के वूशु खिलाड़ियों ने देश-विदेश में नगर का गौरव बढ़ाया है। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्टता गौरव पुरस्कार से नवाज़ा गया, और जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्वों पर अब तक 3 बार सम्मानित किया है।
Under his farsighted stewardship, Ashoknagar's wushu athletes have carried the town's name across India and abroad. He has received the Rashtriya Utkrishtata Gaurav Puraskar for outstanding work in sport, and the district administration has felicitated him three times on national days.

खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले सूत्रधार।
A constant source of encouragement for our athletes, and the driving force behind their progress.
प्रशिक्षकCoaching staff
प्रमाणित कोच एवं रेफ़री। किसी भी कोच से सीधे फ़ोन या WhatsApp पर बात की जा सकती है।
Certified coaches and referees. You can reach any of them directly by phone or WhatsApp.

संयुक्त सचिव, म.प्र. वूशु संघ · जिला सचिव, अशोकनगर · विश्वामित्र अवार्ड 2014 (म.प्र. शासन)
Joint Secretary, Wushu Association of M.P. · District Secretary, Ashoknagar · Vishwamitra Award 2014 (Govt. of M.P.)

वूशु कोच एवं राज्य रेफ़री, मध्य प्रदेश · अशोकनगर
Wushu Coach and State Referee, Madhya Pradesh · Ashoknagar

वूशु प्रशिक्षक · अशोकनगर
Wushu Coach · Ashoknagar

वूशु प्रशिक्षक · अशोकनगर · शिक्षा विभाग
Wushu Coach · Ashoknagar · Education Department


महिला प्रशिक्षक — बालिका खिलाड़ियों के लिए
Women’s coach — for girl athletes

महिला प्रशिक्षक — बालिका खिलाड़ियों के लिए
Women’s coach — for girl athletes
तस्वीरेंPhotographs
चैंपियनशिप, सम्मान समारोह, अतिथियों का आगमन और अख़बारों की कतरनें। किसी भी तस्वीर पर टैप करके बड़ा देखें।
Championships, felicitations, guest visits and newspaper coverage. Tap any photo to see it full size.
खेल के बारे मेंAbout the sport
वूशु चीन से आया मार्शल आर्ट है, जो आज दुनिया भर में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में खेला जाता है। इसकी दो मुख्य विधाएँ हैं — ताओलू और सांडा। अशोकनगर में दोनों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Wushu is a martial art from China, today contested as a competitive sport worldwide. It has two main disciplines — taolu and sanda. Both are taught in Ashoknagar.
निर्धारित मुद्राओं और गतियों का क्रम, अकेले प्रस्तुत किया जाता है — खाली हाथ या हथियार (तलवार, भाला, स्टाफ़) के साथ। अंक गति, संतुलन, ऊँचाई और सटीकता पर मिलते हैं, जैसे जिमनास्टिक्स में।
A set sequence of stances and movements performed solo — barehand or with a weapon (sword, spear, staff). Scored on speed, balance, height and precision, much like gymnastics.
दो खिलाड़ियों के बीच मैट पर मुक़ाबला — पंच, किक और थ्रो। ग्लव्स, हेडगार्ड, चेस्ट गार्ड और माउथ गार्ड अनिवार्य हैं; भार वर्ग और आयु वर्ग अलग-अलग होते हैं और रेफ़री हर राउंड पर नज़र रखते हैं।
Two athletes on the mat — punches, kicks and throws. Gloves, headguard, chest guard and mouthguard are compulsory; bouts are divided by weight and age category with referees on every round.
जुड़ेंJoin us
नए खिलाड़ियों का पंजीयन खुला है। बालक और बालिका दोनों के लिए बैच उपलब्ध हैं। पहले आकर देख लीजिए, फिर तय कीजिए।
Registration is open for new athletes. Batches are available for both boys and girls. Come and watch a session before you decide.